
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। 19 साल की एक नव विवाहिता के साथ दो कथित बाबाओं द्वारा दुष्कर्म (rape with newly married woman) करने की घटना सामने आई है। झाड़ फूंक करने वाले इन कथित बाबा महिला को दर्शनों के लिए मंदिर ले गए और लौटते समय उन्होंने उसे शराब पिलाकर ही कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार 19 साल की नवयुवती की शादी फरवरी 2022 में हुई थी, उसे कोई बीमारी थी। ससुराल वाले उसे इलाज के लिए झाड़ फूंक करने वाले भगत (कथित बाबा) के पास लेकर गए। वो महिला का इलाज करने लगा। भगत कभी कभी फोन पर भी झाड़ा लगा देता।
ये भी पढें – MP Transfer : PHQ ने SI के तबादला आदेश जारी किये, देखें सूची
दो दिन पहले कथित बाबा ने नव विवाहिता से कहा कि दर्शनों के लिए शीतला माता मंदिर चलना होगा वहीं देवी के फेरे होंगे और इलाज होगा। महिला तैयार हो गई , बाबा महिला को कार में लेकर शीतला माता मंदिर चला गया उसके साथ उसका एक दोस्त भी था।
ये भी पढ़ें – MP Transfer : परिवहन अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
इन लोगों ने शीतला माता मंदिर में दर्शन किये। लौटते समय कथित बाबाओं ने महिला को शराब पिलाई और कार में ही उसके साथ दुष्कर्म कर रास्ते में छोड़कर भाग गए। महिला जब सामान्य हुई तो उसने वहीँ से अपने भाई को फोन लगाया और घटना बताई।
ये भी पढ़ें – डबरा: माता की भक्ति में डूबा पूरा नगर, निकाली गई 301 मीटर की चुनरी यात्रा, देखें वीडियो
महिला अपने भाई के साथ मेहरा गांव थाटीपुर में अपने मायके आ गई और अगले दिन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों कथित बाबाओं के खिलाफ महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं , पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”756850449″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

