लोकेंद्र पाराशर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कमलनाथ पर जमकर बरसे

Lokendra Parashar

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| भाजपा (BJP) के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर (Lokendra Parashar) आज डबरा (Dabra) दौरे पर थे जहां उन्होंने आने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी सुमन (Imarti Devi) को जिताने की बात कही।

इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में लोकेंद्र पाराशर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बल्लभ भवन को कमलनाथ ने दलाली का अड्डा बना दिया था, एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ,कमलनाथ सरकार में कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए, सरकार बनने से पहले बहुत घोषणा की गई पर सरकार बनने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं किए, और अब घड़ियाली आंसू बहा कर कह रहे हैं कि मेरी सरकार क्यों गिराई मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आपने जो लूट मचाई थी उसका ही परिणाम आपको मिला है।

साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी ने इमरती देवी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही सज्जन महिला है जो अपने भोलेपन में आकर कुछ भी बोल जाती हैं, किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सब कांग्रेस के द्वारा रचा एक षड़यंत्र है किसान कहीं आक्रोशित नहीं है, हमारी भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है वह किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह राठौर, एवं दिनेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews