केंद्र की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू, इंटक सहित 10 ट्रेड यूनियनों ने दिया धरना

केंद्र की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू, इंटक सहित 10 ट्रेड यूनियनों ने दिया धरना

ग्वालियर । केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आज ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर 10 मजदूर संगठनों ने धरना दिया । इसमें  सीटू,इंटक एटक सहित 10 मजदूर संगठनों के नेताओं और श्रमिकों ने हिस्सा लिया । धरना स्थल पर बैठे नेता और श्रमिक हाथों में झंडे और बैनर  लिए थे और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कर्मचारी नेताओं का कहना था हमारी ये लड़ाई केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ है जो पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिये श्रमिकों का शोषण कर रही है । सीटू के वरिष्ठ नेता रामविलास गोस्वामी ने कहा कि हमारी मांग सभी श्रमिकों को 21 हजार न्यूनतम वेतन और  श्रम कानून का पालन करने की है सीटू  नेता के मुताबिक महाभारत में जैसे दुशासन और दुर्योधन ने द्रौपदी का चीरहरण किया था आज सरकार में बैठे रंगा बिल्ला मोदी और शाह देश का चीरहरण कर रहे है जिसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews