सेंट्रल जेल में एक कैदी ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी, 3 प्रहरी सस्पेंड

सेंट्रल जेल में एक कैदी ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी, 3 प्रहरी सस्पेंड

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
पॉस्को एक्ट में ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद एक बंदी ने पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने बंदी के शव को नीचे उतारा। अधीक्षक ने लापरवाही का दोषी पाते हुए तीन प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया।

अधीक्षक सेंट्रल जेल मनोज कुमार साहू के मुताबिक बंदी नरोत्तम रावत ने बीती शाम साढ़े छह बजे खाना खाया था साढ़े साथ बजे तक जब वो बैरक में नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई और तब मालूम चला कि उसने जेल परिसर के अंदर मंदिर के पास लगे पेड़ पर साफी(गमछे) से फांसी लगा ली। जेल अधीक्षक के मुताबिक 20 वर्षीय बंदी नरोत्तम ग्वालियर जिले के करैया थाने के एटमा गाँव का रहने वाला था और 23 जनवरी को पॉस्को एक्ट में जेल में बंद हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही मिलने पर तीन जेल प्रहरी सस्पेंड कर दिये गए हैं इनमें मुख्य प्रहरी ओम प्रकाश सुमन, प्रहरी मनोज त्यागी, और प्रहरी प्रेम गोयल शामिल हैं। घटना की सूचना बहोडापुर थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को दे दी गई है और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews