कोरोना को देखते हुए कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश

कोरोना को देखते हुए कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना।

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बरते जा रहे एहतियात को लेकर ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि आज मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालयों में होने वाली जन सुनवाई के लिए यदि बहुत ही आवश्यक मामला हो तो ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो अन्यथा अपनी समस्या डाक से भेज सकते हैं जिसका निराकरण तत्काल संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा l कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस की समस्या तेजी से उत्पन्न हो रही है इसी के चलते आवश्यक उपाय करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर आवश्यक कोशिशें एवं नागरिकों को जागरूक करने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है इसी के तहत मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में भी एहतियात के तौर पर आम नागरिकों से यह अपील की जा रही है उन्होंने कहा कि डाक से आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल कराया जाएगा l

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews