महिला कर्मचारी के साथ की अभद्रता, ऑफिस में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला कर्मचारी के साथ की अभद्रता, ऑफिस में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में स्थित नगर निगम कार्यालय(Gwalior Municipal Corporation Office) में घुसकर एक युवक ने हंगामा किया। कंप्यूटर तोड़ दिए, महिला कर्मचारी (female employees) के साथ अभद्रता की। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस थाने लेकर गए।  पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर (Gwalior News) के नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 9 मुरार में राशन पर्ची अपलोड कराने आए एक युवक ने हंगामा कर दिया। आरोपी युवक निखिल जैन ने पर्ची तत्काल देने के नाम पर हंगामा किया। महिला कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर तरुणा बाथम से अभद्रता करने लगा, आरोपी ने कंप्यूटर तोड़ दिया, फाइलें फेंक दीं।

ये भी पढ़ें – MP News: अब “चाय पर चर्चा” की तो मिलेगी सजा, जानें किसने जारी किया ऐसा फरमान

हंगामा होता देख ऑफिस के अन्य कर्मचारी बीचबचाव करने आये तो आरोपी निखिल जैन उनके साथ भी अभद्रता करने लगा। कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और मुरार पुलिस थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।  एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जाँच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”684592092″]

[dgv_vimeo_video id=”684589190″]

[dgv_vimeo_video id=”684589383″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews