डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पैकेजिंग यूनिट, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अब रात 9 बजे तक उपलब्ध होगी पार्सल सेवा

Gwalior Railway Station

Gwalior News : भारतीय डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की पार्सल पैकेजिंग संबंधी कठिनाईयों को दूर करने के लिये ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पार्सल पैकेजिंग यूनिट (पीपीयू) शुरू की गई है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के निकास द्वार के सामने रेल डाक सेवा कार्यालय में यह पार्सल पैकेजिंग यूनिट स्थापित की गई है। अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अब रात्रि 9 बजे तक पार्सल सेवा उपलब्ध रहेगी।

रात को 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी पार्सल पैकिंग सेवा 

रेल डाक सेवा मध्य प्रदेश मण्डल के अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पार्सल पैकेजिंग यूनिट प्रात: 5:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया यह सेवा शुरू हो जाने से ग्वालियर शहरवासियों को अच्छे तरीके से पार्सल पैकिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिये अब ग्राहकों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी।

इतना देना होगा पार्सल शुल्क 

रेल डाक सेवा अधीक्षक ने बताया कि न्यूनतम दरों पर 10 किलोग्राम तक के अलग-अलग वजन वाले पार्सल को अच्छी क्वालिटी के फ्लायर से एवं 2 से 10 किलो के पार्सल को कार्टन बॉक्स में पैक करने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। पार्सल शुल्क के रूप में उपभोक्ताओं को वजन के अनुसार 5 रुपये से 79 रुपये तक का शुल्क देना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews