मासूम का अपहरण, सतर्कता के चलते बरामद, पड़ोसी निकला आरोपी, गिरफ्तार, साथी फरार

मासूम का अपहरण, सतर्कता के चलते बरामद, पड़ोसी निकला आरोपी, गिरफ्तार, साथी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम का पड़ोसी ने अपहरण कर लिया और अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल पर लेकर फरार हो गया। लेकिन परिजनों की सतर्कता और पुख्ता सबूत के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी फरार हो गया।

थाटीपुर थाना पुलिस के मुताबिक दुल्लपुर में रहने वाले हरवंश नरवरिया का डेढ़ साल का बेटा अरविंद शाम 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था तभी पड़ोस में रहने वाले पेशे से शिक्षक राधाशरण ने बच्चे को खेलते देखा और बच्चे को गोद में उठाकर वहाँ से चुपचाप ले गया कुछ दूरी पर गली में जाकर छिप गया। थोड़ी देर बाद उसका साथी लल्ला उर्फ धर्मवीर मोटर साइकिल से गाड़ी से वहाँ पहुंचा और बच्चे को बीच में बैठाकर दोनों लोग वहाँ से फरार हो गए । जब माता-पिता ने बच्चे को घर के बाहर नहीं देखा तो वो दिखाई नहीं दिया। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली । उसके बाद परिवार के लोगों ने मकान के ठीक सामने लगे घर के सीसीटीवी कैमरो में देखा तो वह अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं को देख परिवार के लोग चौंक गए क्योंकि अपहरण करने वाला उनका पड़ोसी था।

परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस थाने को दी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और बदमाशों की घेराबंदी की तो घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर राधाशरण को धर दबोचा और बच्चे को भी बरामद कर लिया जिसे परिवार को सौंप दिया लेकिन राधाशरण का साथी धर्मवीर पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया और वहां भाग निकला फिलहाल पुलिस ने अपहरण मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस गिरफ्तार मुख्य आरोपी राधाशरण से पूछताछ कर रही है कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया, और उसकी इसके बाद क्या योजना थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews