पवैया का दावा- ‘अपने ही घर में घिर गए सिंधिया’

jaibhan-singh-attack-on-jyotiraditya-scindia

ग्वालियर। अपने बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता जयभान सिंह पवैया ने एक बार फिर सांसद और गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जुबानी हमला बोला है। पत्रकारों से बात करते हुए जयभान सिंह पवैया ने कहा कि सिंधिया गुना में फंस गए है हमने वहां उन्हीं की राजनैतिक फैक्ट्री में तैयार मिसाइल केपी यादव को उनके सामने मैदान में उतारा है।  

पवैया का कहना है कि सिंधिया को जीत के लिए जोर लगाना पड़ रहा है, ग्वालियर के 85 प्रतिशत कांग्रेसी  गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में डटे है। ऐसे में ग्वालियर में महज 15 फीसदी कार्यकर्ता बचे है। पूरे देश में मोदी जी के नाम और काम की लहर चल रही है जिसका लाभ ग्वालियर को मिलेगा और इसलिए ग्वालियर में बीजेपी की एक तरफा जीत होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews