
Gwalior News : राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया आज अयोध्या के लिए रवाना हो गए, रवाना होते समय पवैया बहुत भावुक दिखे, उन्होंने कहा कि ये रामलला की ही कृपा है कि उनके चरणों में पहुंचने का न्योता मिला है, पवैया ने कहा कि जो उत्सव इस समय दिखाई दे रहा है वैसा तो आजादी मिलने के बाद भी नहीं हुआ था।
अयोध्या रवाना होने से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे जयभान सिंह पवैया
मप्र के पूर्व मंत्री, ग्वालियर के पूर्व सांसद, महाराष्ट्र के सह प्रभारी और प्रखर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया आज अयोध्या के लिए रवाना हो गए , उन्होंने रवाना होने से पहले महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर पत्नी सहित पूजा अर्चना की , महाराज बाड़े से रवानगी से पहले उन्होंने संतों के पैर छूकर अरु उन्हें भेंट देकर उनका आशीर्वाद लिया।

कार सेवकों और राम भक्तों पर की पुष्प वर्षा, बोले- ये बुलावा मेरा सौभाग्य
पवैया ने उनके साथ अयोध्या आंदोलन में शामिल रहे ग्वालियर चंबल संभाग के सैकड़ों कार सेवकों पर पुष्प वर्षा की, उन्हें अंग वस्त्र पहनाये और प्रणाम किया , मीडिया से बात करते हुए पवैया ने कहा कि आज जो उत्सव में देख रहा हूँ वैसा तो आजादी मिलने के बाद भी नहीं हुआ होगा, भावुक होते हुए पवैया बोले – ये रामलला की ही कृपा है कि रामलला मुझे उनके चरणों में पहुँचने का न्योता मिला है , मैं लाखों लाख राम भक्तों और कार सेवकों की भावना को लेकर अयोध्या जा रहा हूँ ।

[dgv_vimeo_video id=”904381666″]
[dgv_vimeo_video id=”904381870″]
[dgv_vimeo_video id=”904382030″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

