भितरवार में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने उड़ा ले गए चोर

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करवाने के लिए फिगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
gwalior news

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ ज्वेलरी शॉप के ताले चटकाकर अज्ञात नकबजन लाखों रुपए के गहने समेट ले गए। घटना भितरवार थाना क्षेत्र की है, जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। भितरवार के मुख्य बाजार में रामदास सोनी की ज्वेलरी शॉप जिसके ताले तोड़कर हुई चोरी। श्री गिर्राज कृपा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रोजाना की भांति बुधवार रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर लौट गए। गुरुवार सुबह उन्हें पड़ोसी से जानकारी मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना का पता लगते ही भितरवार टीआई अतुल सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट करेंगे जांच

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करवाने के लिए फिगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया है। यही वजह है कि खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा दुकान मालिक सहित किसी को भी शॉप के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि दुकान मालिक ने दो लाख रुपए से अधिक के आभूषण चोरी जाने का आरोप लगाया है।

इलाके में चोर सक्रिय

पहले भी अनुभाग के कई इलाकों में इस तरह की चोरी की वारदातें हो चुकीं हैं और कुछ दिनों के विराम के बाद चोर गैंग फिर से अनुभाग में एक्टिव होकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रही है क्योंकि इस चोरी की वारदात को देखते हुए कहा जा सकता है कि चोर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं।

gwalior news

जाँच में जुटी पुलिस

भितरवार टीआई अतुल सिंह कहना है कि सोलंकी रात के वक्त अज्ञात नकबजनों ने ज्वेलरी शॉप के ताले चटका दिए है। मौके पर जांच के लिए फिंगर प्रिट एक्सपर्ट को बुलवाया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045336427″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews