अधिकारियों की संयुक्त टीमें करा रही हैं खाद का वितरण, DAP की 3531 बोरी वितरित

अधिकारियों की देखरेख में जिले के विभिन्न खाद वितरण केन्द्रों से किसानों को डीएपी की 3531 बोरी वितरित की गईं।
DAP fertilizer

DAP fertilizer : प्रदेश में खाद की किल्लत और वितरण में परेशानियों के आरोपों के बीच ग्वालियर में खाद का वितरण व्यवस्थित ढंग से जारी है, ग्वालियर में जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अलग अलग विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें खाद वितरण केंद्र पर मौजूद रहकर खाद का वितरण करा रही हैं।

आज सोमवार को कृषि, सहकारिता, राजस्व व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी विभिन्न खाद वितरण पर मौजूद रहे, इन अधिकारियों की देखरेख में जिले के विभिन्न खाद वितरण केन्द्रों से किसानों को डीएपी की 3531 बोरी वितरित की गईं। इस प्रकार कुल मिलाकर 176.55 मैट्रिक टन डीएपी सोमवार को वितरित किया गया।

अलग अलग केंद्रों पर हुआ खाद का वितरण

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर एस शाक्यवार ने बताया कि सोमवार को खाद वितरण केन्द्र पिपरौआ, भेंगना, सांखनी, पनिहार व मस्तूरा प्रत्येक पर डीएपी की 200 – 200 बोरी, गोहिंदा में 300 बोरी, गढ़ाजर में 270 बोरी, मोहनगढ़ में 225 बोरी, उर्वा में 150 बोरी, ईंटमा में 280 बोरी, झाड़ौली में 220 बोरी, सहोना में 250 बोरी, बेहट में 374 बोरी, अमरौल में 117 बोरी एवं मोहना खाद वितरण केन्द्र के माध्यम से किसानों को डीएपी की 175 बोरी उपलब्ध कराई गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews