Gwalior पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, टिकट वितरण को लेकर कही बड़ी बात

Gwalior पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, टिकट वितरण को लेकर कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिंधिया ने कहा कि भाजपा भी जल्दी ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गतिमान एक्सप्रेस से आज गुरुवार को ग्वालियर (Gwalior News)पहुंचे।  सिंधिया के स्वागत के लिए हमेशा की तरह कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया।  सिंधिया समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें – भोपाल : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी आज, अहम बैठक लेंगे कमलनाथ

मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरा ग्वालियर में दो दिवसीय (Jyotiraditya Scindia Gwalior Tour) दौरा है यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करूँगा, जनसम्पर्क के कार्यक्रम हैं, उसके बाद महाराष्ट्र जाऊंगा  जहाँ भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।

ये भी पढ़ें – BJP जिला अध्यक्ष के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने किये सवाल, ऐसे कैसे होगी शराब बंदी?

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मेरे बीच बातचीत हो रही है। भाजपा भी जल्दी अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।

[dgv_vimeo_video id=”718600544″]

[dgv_vimeo_video id=”718596017″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews