VIDEO: सिंधिया बोले- हमें अतीत को याद रखते हुए देश को अमृत से शताब्दी काल तक ले जाना है

gwalior news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कई कार्यक्रमों में शिरकत की। वे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर आयोजित “विभाजन की विभीषिका” कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह भी पढ़े..MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अपडेट्स

मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि ऐतिहासिक दिन है जहाँ हमें एक तरफ हमें अपने अतीत को याद रखना होगा दूसरी तरफ हमें विभाजन की विभीषिका को समझना होगा और उन लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करना होगा जिन्होंने आजादी के समय कठिनाइयाँ का सामना किया, अपने ही देश में विस्थापितों की तरह रहे।

सिंधिया ने कहा कि हमें अतीत को याद रखते हुए नई ऊर्जा देनी होगी, इस देश को अमृत काल से शताब्दी काल तक की तरफ ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप देश तेजी से प्रगति कर रहा गई । अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को धन्यवाद देता और श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। सिंधिया ने कहा कि आज हम विभाजन की विभीषिका दिवस मना रहे हैं, हमें आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को याद करते हुए भविष्य के लिए संकल्पित होना होगा।

[dgv_vimeo_video id=”739358556″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews