कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” सिर्फ मनोरंजन का साधन, सीएम शिवराज के लिए कही ये बड़ी बात

कैलाश विजयवर्गीय का तंज, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” सिर्फ मनोरंजन का साधन, सीएम शिवराज के लिए कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की “भारत जोड़ो यात्रा” को मनोरंजन का साधन बताया है। ग्वालियर में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए राहुल गांधी बहुत अच्छे हैं और यात्रा में वे अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं और देश के लिए वे कैसे हैं ये दो चुनावों में जनता बात चुकी है।  आने वाले दो राज्यों के चुनावों मने भी जनता बता देगी लोग राहुल गांधी को सीरियस नहीं लेते।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya)  ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि कांग्रेस धीरे धीरे सिकुड़ती जा रही है। हमें दुःख है कि इस बात का क्योंकि कांग्रेस ये दावा करती है कि देश को आजादी उन्होंने दिलाई वो पार्टी अपना अस्तित्व खो रही है। मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी की यात्रा से कोई बहुत बड़ा परिवर्तन हो जायेगा।

ये भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के अच्छी खबर, ताइवान की कंपनी ने की भारतीय बाजार में एंट्री, मिलेगी ये सुविधा

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा सिंधिया की तारीफ करने और उन्हें हीरा बताने पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उमा जी ने किस सन्दर्भ में कहा कि लेकिन सिंधिया जी एक अच्छे नेता हैं,  इस बात से तो इंकार नहीं किया जा सकता।  भाजपा में चल रही गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भी ऐसे सवाल किये गए थे तब भी हमने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी और बन ही गई थी।  वो तो शिवराज जी इस्तीफा देने की जल्दबाजी नहीं करते तो सरकार हमारी ही बनती, बन ही गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”767241263″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews