टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेता को कमलनाथ ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया जिला अध्यक्ष

MP CONGRESS Gwalior News

Gwalior News : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर जिले के एक पुराने नेता के इस्तीफे को नामंजूर करते हुए उसका प्रमोशन कर दिया है। कमलनाथ ने ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के दमदार नेता केदार कंसाना को ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

टिकट नहीं मिलने से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर कमलनाथ की नजर 

मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने नाराज नेताओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया  है, और ऐसे नेता जो टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे और उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने चुनाव में पार्टी को नुकसान नहीं पहुँचाया ऐसे नेताओं को पद नवाजना शुरू किया है।

केदार कंसाना को बनाया ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष 

इसी क्रम में कमलनाथ ने ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दमदार नेता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष (यूथ कांग्रेस) केदार कंसाना को जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया है, आपको बता दें कि केदार कंसाना ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे पार्टी ने उनकी जगह साहब सिंह गुर्जर को टिकट दे दिया जिसके बाद केदार ने उसी दिन कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया लेकिन पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया बल्कि अब प्रमोशन कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews