ग्वालियर में कमलनाथ ने दिखाई ताकत, विरोध कर रहे BJYM कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

ग्वालियर में कमलनाथ ने दिखाई ताकत, विरोध कर रहे BJYM कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) की तारीखों का एलान अभी भले ही न हुआ हो| लेकिन ग्वालियर-चम्बल अंचल में राजनीती उछाल पर है| भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है| शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के रोड शो में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी| इस दौरान भाजपा और पार्टी की युवा इकाई ने कमलनाथ का विरोध किया| इस दौरान पुलिस ने लाठचार्ज भी किया|

दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा की ओर से यहां सड़कों पर हार्डिंग लगाए गए हैं| ये भाजपा का ‘झूठ बोले कौवा काटे’ अभियान है। इसमें कौवा भी बनाया गया है और लिखा है ‘पूछता है ग्वालियर’ #युवाओं को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया कमलनाथ| इसके अलावा नारे लिखी तख्तियों के पीछे भाजपा कार्यकर्ता कमल नाथ वापस जाओ के नारे भी लगा रहे थे और होर्डिंग के साथ काले झंडे में लहरा रहे हैं।

भाजपा के विरोध पर कमलनाथ का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी रोकने में जुटी हुई है। सब ने पूरी ताकत लगाई कि मैं ग्वालियर न आऊं, लेकिन मुझे कोई रोक नहीं सकता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews