
MP Election 2023 : ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दावा किया कि मध्य प्रदेश का युवा भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुका है, उन्होंने कहा कि भाजपा की 18 साल की सरकार ने युवाओं को सिर्फ धोख़ा ही दिया है जिसका बदला अब वो लेने के लिए आतुर है।
भाजपा पर जमकर साधा निशाना
ग्वालियर चम्बल संभाग में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने आये कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने तो 2018 में ही अपना फैसला दे दिया था लेकिन भाजपा ने विधायकों को खरीदकर सरकार बना ली लेकिन कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में किसानों का कर्जा माफ कर, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देकर अपनी मंशा बता दी थी कि वो जनता की भलाई चाहते हैं।
भाजपा सरकार ने 18 साल में सबसे ज्यादा युवा को ही ठगा
युवाओं के मूड के सवाल पर कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने 18 साल में सबसे ज्यादा युवा को ही ठगा है, व्यापम घोटाले से लेकर पटवारी भर्ती घोटाला तक सबके सामने है जिसने युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। पिछले 18 वर्षों में एक नई पीढ़ी तैयार हो गई है जो अब परिवर्तन का मन बना चुकी है इसलिए 3 दिसंबर को जब परिणाम आयेंगे तो कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार के पक्ष में आयेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”881380844″]
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस पर परिवार वाद का आरोप लगाए जाने पर पलटवार करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि उनका बेटा BCCI का सचिव है वे जवाब दें कि क्या ये परिवारवाद नहीं है?
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”881382218″]
