ग्वालियर में करणी सेना का प्रदर्शन, चक्काजाम, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Sukhdev Singh Gogamedi

Gwalior News : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पनपा आक्रोश अभी थमा नहीं है, देशभर में प्रदर्शन जारी हैं , आज गुरुवार को ग्वालियर में भी करणी सेना की जिला इकाई ने गोला का मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया, प्रदर्शनकारी हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे हैं, उधर करणी सेना की ये भी मांग है कि जयपुर के बड़े चौराहे पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रतिमा लगाई जाये।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बाद से आक्रोशित हैं करणी सेना के लोग 

5 दिसंबर को बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी , बदमाशों की फायरिंग में अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई वहीँ कुछ अन्य घायल हो गए पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी भी मौके पर ही मारा गया बाकि दो भाग गए जिनकी पहचान हो गई है और उनकी गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”892199397″]

प्रदर्शन और चक्का जाम, दोषियों को फांसी देने की मांग  

हत्या के बाद से राजस्थान सहित देश के हर हिस्से में राजपूत समाज और करणी सेना के लोग आक्रोशित है और प्रदर्शन कर रहे हैं, ग्वालियर में भी करणी सेना में आज प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया,प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपियों को शीघ्र पकड़कर उन्हें फांसी पर लटका दो,  मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर जाम खुलवाया उधर पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर एक ज्ञापन सौंपा।

[dgv_vimeo_video id=”892199655″]।

जयपुर के चौराहे पर प्रतिमा लगाने की मांग 

करणी सेना के पदाधिकारी राजा चौहान  ने कहा कि जो मारने आये थे वो छोटे प्यादे हैं उनपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लेगी लेकिन दादा हुकुम सुखदेव सिंह जी का षड्यंत्र रचने वाले आकाओं पर भी 120 बी का मुकदमा दर्ज किया उन्हें भी आरोपी बनाया जाये ,.पदाधिकारियों ने जयपुर के चौराहे पर सुखदेव सिंह की प्रतिमा लगाने की भी मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”892200360″]

मौके पर मौजूद सीएसपी राजीव जंगले ने कहा कि कही किसी ने चक्का जाम नहीं किया, प्रदर्शन किया था उन्होंने अपनी बात रखी , भीड़ के कारण थोडा ट्रेफिक बाधित हुआ जो तत्काल सामान्य हो गया, डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन ने कहा कि इन्होंने जो ज्ञापन दिया है वो उच्च स्तर तक पहुंचा दिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”892201786″]

[dgv_vimeo_video id=”892201988″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews