
Gwalior News : अपने आंदोलन को लेकर पिछले दिनों चर्चा में रही करणी सेना (Karni Sena) एक बार फिर चर्चा में हैं, ग्वालियर में किरार समाज (Kirar Samaj) ने करणी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, दरअसल करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को गाली देता वीडियो वायरल करने से किरार समाज भड़का हुआ है, आक्रोशित किरार समाज के लोगों ने अन्य ओबीसी समाज के साथ रैली निकालकर एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और आरोपी करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की मांग की, एसपी ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि जो वायरल वीडियो दिखाया गया है वो बहुत ही आपत्तिजनक है, इसके खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”788963950″]
एसपी ऑफिस ग्वालियर का घेराव करने पहुंचे किरार समाज के लोगों ने एसपी अमित सांघी को एक ज्ञापन सौंपते हुए वो कथित वीडियो भी सौंपा जिसमें करणी सेना के कार्यकर्ता सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा, गाली गलौज का प्रोग कर रहे हैं, आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने ऐसे लोगों की शीघ्र गिरफारी की मांग की।
[dgv_vimeo_video id=”788964093″]
नव युवक मंडल किरार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत कि जिस तरह से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र भाषा, गाली गलौज का प्रयोग किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा , हमने आज ज्ञापन देकर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है, यदि कोई एक्शन नहीं होता तो पांच दिन बाद उग्र आन्दोलन किया जायेगा ।
[dgv_vimeo_video id=”788963823″]
उधर ज्ञापन लेने के बाद एसपी अमित सांघी ने कहा कि वायरल वीडियो में बहुत भी अभद्र भाषा गाली गलौज है जो बेहद आपत्तिजनक है, क्राइम ब्रांच में एफआईआर के आदेश दिए है और दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”788963676″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

