उमंग सिंघार बोले- MP में डबल इंजन सरकार नहीं, लोकतंत्र की हत्या कर केन्द्र शासित प्रदेश चल रहा है, बजट सत्र पर सरकार को घेरा

उमंग सिंघार ने कहा, सरकारी उपक्रम तो मोदी जी ले आये लेकिन देश के बड़े उद्योगपति मप्र नहीं आना चाहते इससे स्पष्ट है कि मप्र बीमारू राज्य है कर्ज से डूबा है,उन्होंने कहा कागजों पर जमीनें आवंटित कर देने से उद्योग नहीं लगते।
Umang Singhar Gwalior Tour

Leader of Opposition Umang Singhar attacks MP government: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे वे, ग्वालियर और भिंड के दौरे पर आये हैं जहाँ वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स देंगे।

उमंग सिंघार में ग्वालियर के एक निजी होटल में प्रवास के दौरान मीडिया से बात की, उन्होंने बजट सत्र, मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान, प्रदेश में बढ़ाते अपराध, इन्वेस्टर मीट सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार को निरंकुश और हर मुद्दे पर फेल बताया।

उमंग सिंघार ने कहा सरकार विधानसभा का सत्र चलाना ही नहीं चाहती, ऐसा पहली बार हो रहा है कि बजट सत्र मात्र 9 दिनों का रखा गया है जबकि ये एक से डेढ़ महीने का होता रहा है, उन्होंने कहा भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है हमने इस बारे में राज्यपाल को ज्ञापन दिया है , सिंघार ने कहा यदि सरकार ने विकास किया है तो विपक्ष के सवालों से बचना क्यों चाहते हो, सरकार क्यों विधायकों की बात सुनने को तैयार नहीं है, क्यों डरती है?

उमंग सिंघार बोले MP में निरंकुश सरकार 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं है ये नौकरशाही को बढ़ावा देने वाली निरंकुश सरकार है,  मैं समझता हूँ कि लोकतंत्र की हत्या कर यहाँ केंद्र शासित प्रदेश चल रहा है यदि यही स्थिति है कि आपको जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनना तो मध्य प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेज दे।

प्रह्लाद पटेल के बयान पर सीएम को संज्ञान लेना चाहिए 

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा मांगपत्र सौंपने वालों को भिखारी कहने के सवाल पर उमंग सिंघार ने उनका बचाव करते हुए कहा वे वरिष्ठ मंत्री है उन्होंने किस परिपेक्ष्य में कहा ये वे ही बता सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि यदि कोई भी पीड़ित आता है उसे न्याय मिलना चाहिए यदि आपके कलेक्टर सही काम कर रहे हैं, प्रशासनिक व्यवस्था ठीक है  तो जनता और कार्यकर्ता आपके पास क्यों आयेंगे? अब उन्होंने जो बोला है इस बारे में मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री बताएं अपराधों पर अंकुश कब लगेगा 

ग्वालियर चंबल में बढ़ते अपराध से जुड़े सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा पूरे प्प्ररदेश का यही हाल है कल ही टीकमगढ़ में एक नाबालिग के साथ घटना हुई, उन्होंने कहा मोहन यादव जी आप कब गृह विभाग की समीक्षा करेंगे जो एसपी काम नहीं कर पा रहे उन्हें वापस बुलाइए और जो काबिल आईपीएस हैं उन्हें जिलों में भेजिए,  मुख्यमंत्री जी के पास ही गृह विभाग है लेकिव वे संभाल नहीं पा रहे है बतायें घटनाओं पर अंकुश कब लगेगा?

मुख्यमंत्री जिस दिन चाहेंगे रेत माफिया बंद हो जायेंगे

रेत माफिया की सक्रियता के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा घड़ियाल छोड़ने से रेत माफिया कम नहीं होंगे, क्या माइनिंग विभाग का भ्रष्टाचार बंद गया? मंत्रियों तक जा रहा पैसा बंद हो गया? उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी जिस दिन चाहेंगे रेत माफिया बंद हो जायेंगे यदि वे नहीं चाहेंगे तो ऐसे ही चलते रहेंगे।

सरकार के पास उद्योगों के लिए कोई नीति नहीं 

इन्वेस्टर समिट ग्वालियर चंबल को कुछ नहीं मिलने के सवाल पर उमंग सिंघार ने हँसते हुए कहा पूरे प्रदेश की यही स्थिति है, कहीं निवेश नहीं आया, उन्होंने कहा फूड प्रोसेसिंग यूनिट हो हथकरघा हो,  जो जनता से सीधे जुड़े उद्योग हैं सरकार के पास इनके लिए कोई नीति नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1061986168″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews