चोरों के निशाने पर शराब दुकान, ताले तोड़कर चुराई देशी शराब

चोरों के निशाने पर शराब दुकान, ताले तोड़कर चुराई देशी शराब

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) जारी है, पुलिस भी सक्रिय है लेकिन चोर पुलिस को चुनौती देने से नहीं चूक रहे।  अभी तक घरों और दुकानों में चोरी कर रहे चोरों के टारगेट पर अब शराब दुकानें (Wine Shop) भी आ गई है। ग्वालियर में चोरों ने शहर की दो शराब की दुकानों (Wine Shop) को निशाना बनाया है।  पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने गोले का मंदिर और फूल बाग स्थित शराब दुकानों (Wine Shop)को निशाना बनाया है। खास बात यह है  गोले के मंदिर स्थित जिस शराब दुकान देसी कलारी में चोरी की वारदात हुई है पुलिस ने उसी कलारी पर 4 मई को ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक चोर को पकड़ा था वारदात के दौरान पकड़े गए चोर का 1 साथी भागने में सफल हो गया था। जो अभी तक पकड़ से दूर है।

ये भी पढ़ें – सारंग से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने ली हड़ताल वापस

उधर चोरों ने फूल बाग स्थित देसी शराब की दुकान की शटर का ताला सब्बल से तोड़कर उसमें रखी 15 प्लेन व एक मसाला देसी शराब की कुल 16 पेटी चोरी कर ले गए हैं जिसकी कीमत 81 हजार रुपए बताई गई है तो वही गोले के मंदिर इलाके में बी चोरों ने देसी कलारी पर हाथ साफ किया है वहां से चोरों ने 50 हजार रुपए कीमत की 9 पेटी देसी शराब चुरा ली है।  फिलहाल पुलिस दोनों ही जगह हुई चोरी की जांच पड़ताल कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews