Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर से BJP प्रत्याशी भारत सिंह ने भरा नामांकन फॉर्म, कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ मोहन यादव, अटल जी और राजमाता सिंधिया को किया याद

Gwalior Bharat Singh nomination

Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल किया, उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और सांसद विवेक शेजवलकर भी मौजूद थे, निर्वाचन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा  उन्होंने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश को बर्बाद करने के आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिन्दू मुसलमान कराया देश को बाँटने का काम किया लेकिन मोदी जी ने देश को एक कर दिया, इसलिए देश की आन, बान और शान के लिए एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताया   

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर आए उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने परिवार का भला सोचकर देश में शासन किया उसकी सोच परिवार तक ही सीमित रही लेकिन मोदी जी ने पूरे देश को परिवार मानकर देश का विकास किया है।

बोले – मैं किस्से याद करता हूँ ग्वालियर का पराक्रम ही कम नहीं होता  

सीएम ने ग्वालियर की तारीफ करते हुए कहा कि इस पवित्र और शूरवीरों की धरती है इसे कितना नमन करूँ, मैं आपके किस्से याद करता हूँ लेकिन आपका शौर्य पराक्रम कम ही नहीं होता, ये वही धरती है जहाँ से हवाई जहाज उड़े और पाकिस्तान के घर में घुसकर उसे धूल चटा कर आये, इसी धरती पर राजमाता विजया राजे सिंधिया हुई जिनसे उस ज़माने में कांग्रेस ने आँख टेडी की तो उन्होंने अकेले अपने दम पर कांग्रेस की सरकार गिरा दी।

अटल जी और राजमाता सिंधिया को सीएम ने किया याद 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर की ही धरती पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हुए जिनके बारे में बच्चा बच्चा जानता है वे क्या थे बताने की जरुरत नहीं है, अरे ये वही ग्वालियर है जिसने जनसंघ के ज़माने से लेकर जनता पार्टी और अब भारतीय जनता पार्टी को ताकत दी है, इसलिए मेरा निवेदन है कि प्रदेश से 29 कमल के फूलों की माला में एक फूल ग्वालियर से भी होना चाहिए।

कांग्रेस पर निशाना – इस पार्टी ने हमेशा देश को बाँटना चाहा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हिन्दू मुसलमानों को लड़ाने वाली और भगवान राम को काल्पनिक बताने और उसके मंदिर का शिलान्यास का न्योता ठुकराने वाली कांग्रेस ने हमेशा देश को बाँटना चाहा लेकिन इस ग्वालियर और मध्य प्रदेश ने कभी कांग्रेस के इस सपने को पूरा नहीं होने दिया, हिन्दू मुसलमानों के संयुक्त प्रयासों से आज भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है अब हम सब मिलकर एक और भव्य मंदिर मथुरा में बनायेंगे।

दिलाया संकल्प , अंतिम वोट डलवाने तक चुप नहीं बैठना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पीएम मोदी एक नेतृत्व में देश का नाम दुनिया में हो रहा है आज दुनिया के कुछ देश भारत की तरफ आँख गडाए देख रहे हैं जो हालत इस समय दुनिया में है उसके हिसाब से भारत को और मजबूत होना चाहिए और ये मोदी जी के हाथ मजबूत करके ही किया जा सकता है इसलिए मुट्ठी बांधकर संकल्प लीजिये कि जब तक अंतिम वोट नहीं डल जाता तब तक शांत नहीं बैठेंगे , सभा को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने भी संबोधित किया ।

[dgv_vimeo_video id=”934850645″]

[dgv_vimeo_video id=”934843377″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews