Lok Sabha Election 2024: टिकट मिलते ही बोले फूलसिंह बरैया, भिंड सीट जीतकर दूंगा, मोदी 200 पार कर जाएँ तो मैं मानूंगा कि वे कुछ हैं

Phoolsingh Baraiya

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने आज मंगलवार को जारी लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में मध्य प्रदेश के 10 प्रत्याशियों की घोषणा की, पार्टी ने दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से विधायक फूलसिंह बरैया को भिंड सीट से उम्मीदवार बनाया है, बरैया ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस जीतेगी और केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, उन्होंने कहा कि 400 पर तो छोड़िये मोदी 200 पार कर जाएँ तो मैं मानूंगा के वे कुछ है।

बरैया का दावा – भिंड सीट जीतकर पार्टी को दूंगा 

विधायक फूलसिंह बरैया ने आज सुबह मीडिया से बात करते हुए टिकट घोषित होने से पहले ही जीत का दावा कर दिया था और शाम को टिकट मिलने के बाद इसे दोहराया, उन्होंने उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उसे पूरा करूँगा अब मेरी जवाबदारी है कि मैं भिंड सीट जीतकर पार्टी को दूंगा।

बरैया बोले, मैं भाजपा को पॉलिटिकल पार्टी ही नहीं मानता 

चुनौती से जुड़े सवाल पर फूलसिंह बरैया ने कहा कि मैंकिसी को चुनौती नहीं मानता, मेरा काम अलग है काम करने की शैली अलग है और भाजपा की अलग, मेरे सामने भाजपा कुछ नहीं है , मैं तो उसे पॉलिटिकल पार्टी ही नहीं मानता , क्योंकि जो पार्टी कानून को ना माने संविधान को बदलने की बात करे, लोकतंत्र को समाप्त करे वो कैसे पॉलिटिकल पार्टी हो सकती है?

मोदी 200 सीटें ही जीत जाएँ तो मानूंगा वो कुछ हैं : बरैया 

बरैया ने कहा कि इस बार कांग्रेस का जीतना जरूरी है क्योंकि संविधान को बचाना है लोकतंत्र को बचाना है , इसलिए कांग्रेस जीतेगी और इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी जो देश और संविधान को बचाएगी, बरैया ने भाजपा के नारे अबकी बार 400 पार को ख़ारिज करते हुए कहा कि 400 तो छोड़िये मोदी जी 200 पर कर जाएँ तो मैं मानूंगा कि कुछ हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”922484418″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews