Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी के दौरे पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का तंज, बोले- कांग्रेस खतरे में है दौरे मात्र औपचारिकता

राहुल गांधी के संविधान खतरे में है बयान का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है , प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है दौरे तो मात्र औपचारिता है जब चुनाव परिणाम सामने आएगा तब इन लोगों को पता  चलेगा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कितनी बड़ी सुनामी आई थी ।   
Rajendra Shukla Gwalior

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज ग्वालियर पहुंचे वे अगले कुछ दिनों तक ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे को लेकर तंज कसा।

ग्वालियर चंबल अंचल की चारों सीटों ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना के लिए 7  मई को मतदान होगा, इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है , भाजपा इसे बनाये रखना चाहती है और कांग्रेस इसमें सेंध लगाना चाहती है, इसलिए दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता लगातार इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करने आ रहे हैं।

मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला इसी क्रम में आज ग्वालियर पहुंचे यहाँ कुछ देर रुकने के बाद वे भिंड के लिए निकल गए, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे पर कहा कि ये तो कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले भी कहा था क्या हुआ? उनकी सीटें कम हो गई, जमीनी धरातल से कांग्रेस पूरी तरह कट चुकी है।

जीतू पटवारी के बयान पर किया पलटवार 

जीतू पटवारी के सरकार को चुल्लू भर पानी में डूबने वाले बयान का जवाब देते हुए राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ऐसे अनर्गल बातों का क्या जवाब दिया जाये पद की गरिमा के विपरीत और हकीकत से दूर होकर जब कोई नेता बयान देता है तो उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता।

प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर कसा तंज 

राहुल गांधी के संविधान खतरे में है बयान का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है , प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है, दौरे तो मात्र औपचारिता है जब चुनाव परिणाम सामने आएगा तब इन लोगों को पता चलेगा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कितनी बड़ी सुनामी आई थी ।

[dgv_vimeo_video id=”941881632″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews