विवाहित प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती, मामला संदिग्ध

Gwalior News, Gwalior Police

Gwalior News : प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी युवक गोली लगने से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, घटना ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नका चन्द्र बदनी बजरंग नगर की है, पुलिस को घायल युवक के पास कमरे से एक अवैध कट्टा मिला है, प्रेमिका का पति घर से गायब है, मामला संदिग्ध है पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गोली लगी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया 

झांसी रोड थाने के टीआई रशीद खान के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग नगर नाका चन्द्र बदनी में रहने वाले संदीप साहू और काजल साहू के मकान में गोली चली है, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां उसे एक लड़का घायल अवस्था में दिखा, उसके पेट में गोली धंसी थी, पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

घायल प्रेमी कमरे में अकेला मिला, पास में देसी कट्टा मिला 

टी आई ने बताया कि घायल लड़का नीरज उर्फ़ विकास परिहार कमरे में अकेला था, उसके पास ही कमरे में एक 315 बोर का देशी कट्टा पड़ा मिला और उसकी जेब से एक जिन्दा राउंड भी पुलिस को मिला, घायल लभेडपुरा का रहने वाला है, शुरुआती पूछताछ में नीरज कुछ अलग बात कह रहा है और काजल कुछ अलग बात कह रही है पुलिस को कहानी में झोल दिखाई दे रहा है यानि मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

इन्स्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती  

रशीद खान ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि नीरज और काजल की दोस्ती इन्स्टाग्राम पर हुई थी जून जुलाई से इनमें बातचीत शुरू  हुई और फिर मुलाकात शुरू हो गई, नीरज का कहना है कि काजल ने उसे घर बुलाया था जहाँ उसके पति संदीप ने उसे गोली मार दी, जबकि काजल का कहना है कि नीरज जबरन घर आया था हमने उसे कमरे में बंद कर दिया था और इसने गोली चला दी जो इसके पेट में धंस गई।

प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर, प्रेमिका ने प्रेमी पर खुद गोली मारने के आरोप लगाये 

बहरहाल पुलिस ने घायल नीरज उर्फ़ विकास परिहार को अस्पताल में भर्ती कराया है डॉक्टर्स उसकी गोली निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उधर पुलिस काजल के पति संदीप साहू की भी तलाश कर रही है वो घर पर नहीं मिला है, पुलिस ने मामले के सभी तथ्यों पर काम करना शुरू कर दिया हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews