गुरुवार सुबह ग्वालियर आएगी राजमाता माधवी राजे की पार्थिव देह, रानी महल में होंगे अंतिम दर्शन, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

राजमाता के निधन से सिंधिया समर्थक नेताओं में शोक की लहर है, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति तो है ही साथ ही ग्वालियर के लिए भी बड़ी क्षति है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुझे बहुत गहरा आघात लगा है मैंने बड़े महाराज माधव राव सिंधिया के सानिध्य में राजनीति सीखी, मुझे राजमाता साहब से माँ जैस प्यार मिला है मेरे लिए बड़ी और व्यक्तिगत क्षति है।
Rajmata Madhavi Raje

Jyotiraditya Scindia’s mother Madhavi Raje passes away : केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे सिंधिया आज बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया वे तीन महीने से AIIMS में भर्ती थी, उनका अंतिम संस्कार कल गुरुवार को दोपहर बाद सिंधिया परिवार की छत्री में किया जायेगा, अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं, कलेक्टर एवं एसपी ने भी तैयारियों का जायजा लिया है।

दिल्ली स्थित सिंधिया के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शनार्थ रखी पार्थिव देह    

सुबह निधन के बाद राजमाता की पार्थिव देह को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी आवास 27 सफदरजंग रोड नई दिल्ली पहुंचाया गया, जहाँ पार्टी से जुड़े नेताओं और सिंधिया परिवार से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये, सभी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

गुरुवार सुबह वायुयान से ग्वालियर पहुंचेगी पार्थिव देह 

सिंधिया परिवार के नजदीकी सदस्य बालखंडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह कल गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली से वायुयान से रवाना होकर करीब 12 बजे ग्वालियर एयर पोर्ट पहुंचेगी और वहां से रानीमहल पहुंचेगी जहाँ 2:30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखी जाएगी, फिर महल से शवयात्रा निकलेगी और छत्री में अंतिम संस्कार होगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह बोले ये बहुत गहरा आघात है 

पार्थिव देह के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनका पूरा परिवार आएगा, राजमाता के निधन से सिंधिया समर्थक नेताओं में शोक की लहर है, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति तो है ही साथ ही ग्वालियर के लिए भी बड़ी क्षति है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुझे बहुत गहरा आघात लगा है मैंने बड़े महाराज माधव राव सिंधिया के सानिध्य में राजनीति सीखी, मुझे राजमाता साहब से माँ जैस प्यार मिला है मेरे लिए बड़ी और व्यक्तिगत क्षति है।

कलेक्टर और एसपी ने लिया अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा 

उधर राजमाता माधवी राजे के अंतिम संस्कार की तैयारियों का निरीक्षण करने कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह और एसपी धर्मवीर सिंह छत्री पहुंचे, उन्होंने महल से जुड़े लोगों से बात की और तैयारियों पर चर्चा की, कलेक्टर और एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की हिसाब से पूरी तैयारी की जा रही है, वीआईपी मूवमेंट, ट्रेफिक कंट्रोल जैसे बुनियादी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, क्योंकि ग्वालियर चंबल अंचल से भारी भीड़ के आने की संभावना हैं इसलिए पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”946525215″]

[dgv_vimeo_video id=”946524613″]

[dgv_vimeo_video id=”946524778″]

[dgv_vimeo_video id=”946524949″]

[dgv_vimeo_video id=”946525070″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews