‘मुझको राणाजी माफ करना..’ पर मंत्री का शानदार डांस, वीडियो वायरल

‘मुझको राणाजी माफ करना..’ पर मंत्री का शानदार डांस, वीडियो वायरल

ग्वालियर। अपने बयानों को लेकर और सरल सहज स्वाभाव को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक नया अंदाज सामने आया है। उन्होंने एक शादी समारोह में जमकर ठुमके लगाये । मंत्री के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इनके डांस को पसंद भी कर रहे हैं और वीडियो शेयर कर रहे हैं| 

सिंधिया समर्थक महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सिंधिया से जुड़े उनके बयानों को लेकर देश प्रदेश में चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘मुझको राणा जी माफ़ करना’ पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी शादी समारोह में शूट किया गया है । बताया जा रहा है कि मंत्री इमरती देवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुई थी जहाँ लोगों की डिमांड पर उन्होंने ये डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews