
अतुल सक्सेना/ग्वालियर। मध्यप्रदेश के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बयानों का दौर भी जारी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के फैसले का जहां भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है वहीं ज्योतिरादित्य की बुआ ने खुशी जाहिर करते हैं यहाँ तक कह दिया कि ये उनका साहसिक कदम है और वे अम्मा यानि राजमाता विजया राजे सिंधिया के सपने को पूरा करेंगे।
बुआ के बाद परिवार के दूसरे सदस्य और सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने पिता पर गर्व है कि उन्होंने अपने लिए साहसिक फैसला लिया है । इतिहास गवाह है कि हमारा परिवार कभी भी सत्ता का भूखा नहीं रहा। हम वादा करते हैं कि हम देश और मध्य प्रदेश में जल्दी ही प्रभावशाली बदलाव लायेंगे।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

