एसपी से मिली महिला कांग्रेस, बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को कड़ी सजा की मांग

एसपी से मिली महिला कांग्रेस, बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को कड़ी सजा की मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर में बालिकाओं और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों से चिंतित महिला कांग्रेस (Mahila Congress) नेत्रियों ने बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक (SP Gwalior) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने कहा कि पिछले दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा तीन बच्चियों के साथ की गई गंदी हरकत से वे आक्रोशित हैं उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी  सजा मिलनी चाहिए।

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा तीन बच्चियों को बुलाकर अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो दिखाने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस घटना में खास बात ये रही कि बुजुर्ग बच्चियों के साथ कुछ गलत कर पाता उससे पहले ही बच्चियों ने शोर मचा दिया और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया फिर पुलिस को  बुलाकर सौंप दिया।

ये भी पढ़ें – MP News : सावधान! सड़क पर थूकने या कचरा फैलाने पर होगा स्पॉट फाइन

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता अन्य नेत्रियों के साथ इसी विषय को लेकर एसपी अमित सांघी को ज्ञापन देने पहुंची थी।  महिला अध्यक्ष ने कहा कि इस आरोपी को ऐसी सजा दी जाये जिससे ऐसी सोच रखने वालों की रूह कांप जाये। उधर एसपी अमित सांघी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे सनसनीखेज श्रेणी में रखेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि अच्छी विवेचना कर आरोपी को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

ये भी पढ़ें – दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए सरकार ने निर्धारित की नई दरें, महंगाई भत्ता भी शामिल

ज्ञापन सौंपने के समय मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रचना कुशवाह, प्रदेश सचिव निधी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रानु शर्मा, उपाध्यक्ष मनोरमा चौहान, महामंत्री वर्षा कुशवाह एवं अन्य महिलायें उपस्थित रहीं।

[dgv_vimeo_video id=”637064120″]

[dgv_vimeo_video id=”637064403″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews