शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म फिर किया शादी से इंकार, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

-Many-times-done-wrong

ग्वालियर। 

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है । 

दरअसल, मूल रूप से घाटीगांव क्षेत्र में सिमरिया टांका के पार गांव का रहने वाले अजय जाटव कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने जीजाजी के साथ रहने वाली एक युवती का रिश्तेदार है। उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन जब युवती को एहसास हुआ कि आरोपी अजय उसे बेवकूफ बना रहा है। जिसके बाद युवती ने शनिवार को कोतवाली थानेे  पहुंची और आरोपी अजय जाटव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। 

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके गांव तक दबिश दी, लेकिन आरोपी उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद में पुलिस को सूचना के आधार पर आरोपी अजय जाटव को साबुन वाली गली से गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews