मेडिकल स्टोर बना दारू स्टोर, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी 10 पेटी शराब

मेडिकल स्टोर बना दारू स्टोर, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी 10 पेटी शराब

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

MP में कांग्रेस विधायक के चचेरे भाई के घर चोरी, नौकर-ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम

मुरार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित सूर्या मेडिकल पर शराब रखी है और बेचने की कोशिश की जा में है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां उसके अंदर बने एक केबिन में 10 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये शराब कहीं और खपाने के लिए मेडिकल स्टोर मे रखी थी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews