ग्वालियर। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के कई अधिकारियों के हनी ट्रेप में फंसे होने के बयान पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह और सचिन यादव ने पलटवार किया है। ग्वालियर पहुंचे दोनों मंत्रियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता से बाहर होने के बाद से परेशान हैं । पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने गोपाल भार्गव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी कि वे पहले अपने गिरेबान में झांके तब किसी पर लांछन लगाएं। उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप में सबसे ज्यादा तो भाजपा के ही नेता फंसे हुए हैं। कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि सत्ता जाने की बौखलाहट नेता प्रतिपक्ष के बयानों में साफ देखी जा रही है प्रदेश में एक साल से अधिक का समय कांग्रेस सरकार को आए हुए हो गया है लेकिन नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सरकार को हजम नहीं कर पा रहे हैं, यही कारण है कि वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बयानों को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा था कि उन्होंने अपने एक मित्र के यहां प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के हनी ट्रेप में फंसे होने के वीडियो देखे हैं ।उसके बाद से ही कांग्रेस उनपर हमलावर है।
गोपाल भार्गव के बयान पर मंत्रियों का पलटवार, कहा”ये उनकी बौखलाहट है, वे पहले अपने गिरेबान में झांकें”

ताजा खबरें
View More →मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी