जब सड़क पर पड़े केले के छिलके उठाने लगे मंत्री तोमर

जब सड़क पर पड़े केले के छिलके उठाने लगे मंत्री तोमर

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट।  सड़क हो या कोई मैदान, नाली हो या नाला, इससे भी बढ़कर शौचालय भी क्यों ना हो गंदगी, कचरा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) से बर्दाश्त नहीं होता। अभी वे भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) है और जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं फिर भी सफाई के प्रति उनका जुनून जारी है। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान इसका प्रमाण मिला।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन दिनों जनसंपर्क में व्यस्त हैं वे रोज जनता से जनसंपर्क कर उनसे वोट मांग रहे हैं। मतदाताओं के बीच पहुंचकर वे उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, ग्वालियर विधानसभा की जनता भी पुष्प वर्षा, पुष्प हार और तिलक लगाकर प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वागत कर रही है। लेकिन बड़ी बात ये है कि इतनी व्यस्तता के बावजूद प्रद्युम्न सिंह तोमर का सफाई को लेकर जुनून कम नहीं हुआ है।

बुधवार को प्रद्युम्न सिंह तोमर कांच मिल क्षेत्र में पहुंचे । यहां क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी तोमर का केलों से तौलकर स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद लोगों ने केलों को खाकर छिलके सड़क पर फेंक दिये.. ऊर्जा मंत्री तोमर जैसे ही लोगों से जनसंपर्क करते हुए आगे बढ़े उन्हें सड़क पर केले के छिलके दिखाई दिये। भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री तोमर तुरंत झुके और उन्होंने सड़क पर पड़े केले के छिलके उठाये और सड़क किनारे डस्टबिन में डाल दिये। उन्होंने कहा कि साफ सफाई रखना हम सबकी जिम्मेदारी भी है। यदि सड़क पर पड़े केले के छिलके पर किसी का पैर पड़ जाता या गाड़ी स्लिप हो जाती तो किसी को चोट लग सकती थी। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर सफाई का संदेश दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews