तो फिर नाले में उतरेंगे मंत्रीजी

तो फिर नाले में उतरेंगे मंत्रीजी

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। गंदगी और नाले की सफाई कर हमेशा चर्चा में रहने वाले प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) एक बार फिर सफाई के लिए नाले में उतरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 4 मार्च तक स्वर्ण रेखा नाले की सफाई कर लीजिये वरना पांच मार्च से वे खुद नाले में उतरेंगे।

गंदगी से भरे नालों को अपने हाथों से साफ करने वाले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) ने एक बार फिर से नाले में उतरने की चेतावनी दी है। पिछले दिनों नगर निगम (nagar nigam) के अधिकारियों के साथ बाल भवन में आयोजित बैठक में मंत्री तोमर ने स्वर्ण रेखा नाले की सफाई पर सवाल किये तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। उसके बाद मंत्री भड़क गए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोग 4 मार्च तक स्वर्ण रेखा की सफाई कर लें वरना 5 मार्च से वे खुद नाले में सफाई करने उतर जायेंगे और सफाई अभियान शुरू करेंगे, लेकिन काम में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गौरतलब है कि मंत्री तोमर ने लगातार एक महीने तक अभियान चलाकर अपनी विधानसभा क्षेत्र के नाले नालियों की गंदगी खुद साफ की थी। इसे अलावा उन्हें कहीं भी गंदगी दिखाई दे जाती है तो वे तत्काल बिना कुछ सोचे फावड़ा मंगवाते हैं और खुद गंदगी साफ करते हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए कई बार अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के तंज भी सुनने को मिले हैं लेकिन मंत्री तोमर कहते हैं कि जनता ने उन्हें कुर्सी बैठकर आराम के लिए नहीं दी है बल्कि सेवा के लिए दी है। इसलिए जनता की सेवा करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews