शस्त्र पूजन में शामिल हुए मंत्री, सांसद, प्रशासन और पुलिस अधिकारी, हर्ष फायर कर दी दशहरे की शुभकामनाएं

सपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दशहरे के दिन पुलिस अपने शस्त्रों का पूजन कर ये संकल्प लेती है कि उसे अपराधों पर अंकुश लगाना है, और जिले के लोगों को अपराधियों से सुरक्षित रखना है।
Gwalior Shastra Poojan

Gwalior Shastra Poojan: शासन के निर्देश के बाद इस बार दशहरे पर आयोजित हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा दिखाई दी, सामान्य तौर पर लोग अपने घरों में शस्त्र पूजा करते आये हैं वहीं पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी शस्त्र पूजन करते है लेकिन इस बार इसमें कलेक्टर, मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

ग्वालियर की डीआरपी लाइन यानि पुलिस लाइन में आज दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी इसमें हमेशा की तरह मौजूद थे लेकिन कलेक्टर, मंत्री , सांसद इसमें पहली बार शामिल हुए।

दशहरे पर Shastra Puja में शामिल हुए सांसद और कैबिनेट मंत्री

बहोड़ापुर क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में आज सुबह आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, एसपी धर्मवीर सिंह, कलेक्टर रुचिका चौहान सहित सांसद भारत सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शामिल हुए, सबने मिलकर शस्त्रों की पूजा की और फिर हर्ष फायर किये।

प्रदेशवासियों को दी Dussehra की शुभकामनायें

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दशहरे के दिन पुलिस अपने शस्त्रों का पूजन कर ये संकल्प लेती है कि उसे अपराधों पर अंकुश लगाना है, और जिले के लोगों को अपराधियों से सुरक्षित रखना है, इस बार शासन से मिले निर्देशों के तहत इसमें मंत्री और सांसद भी शमिल हुए है जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है,  उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनायें दी।

[dgv_vimeo_video id=”1018913964″]

[dgv_vimeo_video id=”1018914061″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews