मंत्री के पायलट वाहन ने मारी दो लोगों को टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

मंत्री के पायलट वाहन ने मारी दो लोगों को टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

अतुल सक्सेना /ग्वालियर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के काफिले में लगी पायलट गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे वो घायल हो गए। जिन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दरअसल  खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में रविवार की दोपहर स्वर्ण रेखा नाले में गिरकर हुई   सात साल के मासूम  रचित श्रीवास्तव की मौत की खबर मिलने पर पीड़ित परिवार से मिलने जयारोग्य अस्पताल के पीएम हाउस देर शाम पहुंचे । उसी दौरान  मंत्री तोमर  के काफिले में लगी पायलट गाड़ी की अस्पताल परिसर से निकल रहे दो मोटरसाइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में घायल दोनों बाइक सवारोंं को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट में घायल हुए शैलू ग्वालियर के रहनेेे वाले हैं जबकि दूसरा घायल व्यक्ति नारायण दास झांसी का रहने वालाा है दोनों घायल भी अस्पताल में अपने किसी परिचित को देख कर लौट रहे थे तभी या हादसा हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को उन्हें मामूली चोट आई है जिसका इलाज किया जा रहा है पायलट गाड़ी से हुए एक्सीडेंट की सूचना मिलतेे ही मंत्री तोमर घायलों को देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और डॉक्टरों से उनकेे स्वास्थ्य का हाल जाना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews