Gwalior- नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक रिश्तेदार भी

narsinghpur gangrape case

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर बांध के पास रहने वाली 14 साल की नाबालिग (Minor) लड़की ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) का मामला दर्ज कराया है। खास बात ये है कि आरोपियों में एक नाबालिग (Minor) का फूफा भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी (Shivpuri) की रहने वाली 14 साल की एक नाबालिग (Minor) अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में वीरपुर बांध के पास आई थी। बीते दिनों उसके शिवपुरी में रहने वाले रिश्तेदार और दो अन्य लोग यहाँ आये, उसे बहला-फुसलाकर उस समय अगवा कर ले गए जब वह बाजार में दूध लेने गई थी। किसी तरह लड़की बदमाशों के कब्जे से छूटी और घर पहुंचने के बाद उसने 3 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) की शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी आत्माराम शर्मा ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में नाबालिग (Minor)का फूफा भी शामिल गई। लड़की का मेडिकल भी कराया है, न्यायालय के सामने बयान भी कराये गए हैं मामला गंभीर है, इसमें रंजिश की बात भी निकलकर सामने आ रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews