परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग के साथ खेत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी, आरोपी फरार

परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग के साथ खेत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी, आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिले के देहात थाने हस्तिनापुर के अंतर्गत एक युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणपतपुरा की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग नौवी की छात्रा है वो गुरुवार को सिरसौद से परीक्षा देकर लौट रही थी तभी रास्ते में गणपतपुरा के ही रहने वाले आनंद कुशवाह ने उसका रास्ता रोका और सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिए और उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी नाबालिग को दी और फरार हो गया। आरोपी की धमकी से सहमी और डरी नाबालिग रात भर सो नहीं सकी। उसने परिजनों को पूरी बात बताई फिर हिम्मत जुटा कर शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराये हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews