वारदात के इरादे से अवैध हथियार के साथ घूम रहा था नाबालिग, ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो नाबालिग निकला, पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद अवैध हथियार और राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर उसे हिरासत में ले लिया और किशोर न्यायालय ग्वालियर भेजा गया।
Gwalior Police

Gwalior News : त्यौहार को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है, मुखबिर तंत्र को मजबूत कर दिया गया है एसपी के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तत्काल उसकी सूचना पुलिस तक पहुंचे, इसी का नतीजा आज सामने आया जब एक नाबालिग को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर जिले की बेलगढ़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये हरसी बड़ी नहर के ऊपर पैता की पुलिया के पास कोई वारदात करने के इरादे से घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात निरंजन शर्मा द्वारा थाना प्रभारी बेलगढा को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास 

निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी बेलगढ़ा अजय सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान हरसी बड़ी नहर के ऊपर पैता की पुलिया के पर पहुंचे। पुलिस टीम को मौके पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी निकला नाबालिग, अवैध हथियार जब्त 

पकड़े गये व्यक्ति ने स्वयं को ग्राम खेड़ा का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा जिंदा राउण्ड मिला।  पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो नाबालिग निकला, पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद अवैध हथियार और राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर उसे हिरासत में ले लिया और किशोर न्यायालय ग्वालियर भेजा गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews