मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को कहा धर्म विरोधी, बोले- मेरा मोहभंग हो गया है, अब राजनीति नहीं करूँगा

महायज्ञ में 11 नदियों का पवित्र जल, 5 महासागरों और दो देवी स्थानों से जल लाकर 11 करोड़ आहुतियाँ यज्ञ में दी जायेंगी इस यज्ञ के लिए आज 1 मार्च से पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है , यज्ञ के लिए आज भूमिपूजन हुआ
Mirchi Baba

Mirchi Baba called Digvijaya Singh anti-religion: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि ये लोग धर्म विरोधी है, उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए घोषणा की कि मैं अब कभी राजनीति नहीं करूँगा मेरा मोह भंग हो गया है।

ग्वालियर चंबल विकास परिषद् ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में 1008 लक्ष चंडी कुंभ महायज्ञ कराने जा रही है, आयोजन प्रमुख मुकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये महायज्ञ भारत में पहली बार होने जा रहा है इसके आयोजन से ग्वालियर में सूर्य मंदिर बन जाने से इस अंचल के बिगड़े वास्तुदोष का नाश होगा और क्षेत्र के लोगों की प्रगति होगी , उन्होंने बताया मिर्ची बाबा के निर्देशन में यज्ञ होगा इसमें 21 आचार्य 11 हजार ब्राह्मण 1 लाख दुर्गा शप्तशती का पाठ करेंगे।

मिर्ची बाबा ने कहा दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी 

मीडिया से बात करते हुए मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला किया, उन्होंने कहा मेरा मोह भंग हो गया है, मिर्ची बाबा ने इस दौरान कहा कि अब वे कभी राजनीति नहीं करेंगे, दिग्विजय सिंह पर बरसते हुए मिर्ची बाबा ने कहा मैं अकेला संत हूँ जिसने कांग्रेस के लिए प्रचार किया लेकिन ये मेरे नहीं हुए ये लोग धर्म विरोधी है।

दिग्विजय की जीत के लिए किया था 5 क्विंटल लाल मिर्च से हवन 

गौरतलब है कि महामंडलेश्वर वैराग्यानंद मिर्ची बाबा कभी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के बड़े समर्थक थे, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह की भोपाल सीट से जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची से हवन किया था उसके बाद से ही ये चर्चा में आ गए थे लेकिन दुष्कर्म के आरोप में गिरफ़्तारी के बाद से कांग्रेस ने उनसे दूरी बना हालाँकि वे रिहा होकर आ गए हैं लेकिन दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के व्यवहार से आहत राजनीति से  मोहभंग होने की बात कह रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1061555465″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews