ग्वालियर में बेखौफ बदमाश, महिला के साथ की मारपीट, हथियारों का कर रहे खुले आम प्रदर्शन, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत पर गोला का मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो के बारे में भी थाने को एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाश बेखौफ हैं, वे महिलाओं तक के साथ मारपीट करने से गुरेज नहीं करते, खुले आम हथियारों का प्रदर्शन करते हैं और फिर दबंगई दिखने के लिए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं, एक शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाले लोग अर्जुन गुर्जर और उसके साथियों से परेशान हैं, आरोप है कि अर्जुन और उसके साथी वहां गुंडई करते हैं लोगों से झगड़ा करते हैं और कोई विरोध करता है तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते है, ये लोग सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी वायरल करते हैं।

महिला के साथ की मारपीट, हथियारों के साथ वीडियो वायरल 

पिछले दिनों क्षेत्र में रहने वाली मुन्नी देवी नमक महिला से गुटखा थूकने को लेकर अर्जुन और उसके साथियों से विवाद हो गया था और उन लोगों ने मुन्नी देवी के साथ मारपीट कर दी थी, एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत पर गोला का मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो के बारे में भी थाने को एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1034723475″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews