ठगों के हौसले बुलंद, रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के साथ ही की धोखाधड़ी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gwalior News

Gwalior News : ठगी और धोखाधड़ी करने वाले लोग किसी से भी खौफ नहीं खाते, ताजा मामला ग्वालियर में रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से जुड़ा है, रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी रिटायर्मेंट की राशि जमीन खरीदने में इन्वेस्ट कर दी लेकिन उन्हें ना तो जमीन मिली और ना ही पैसा वापस मिला, शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सारिका नगर में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आशाराम गौतम ने 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, आशाराम ने रिटायर्मेंट के बाद मिली राशि के 9 लाख रुपये में एक जमीन का सौदा किया था, उन्होंने मोहना के ताराचंद नामक व्यक्ति के साथ 11 अक्टूबर 2022 को एक लिखित एग्रीमेंट किया था ।

9 लाख रुपये लिए , ना रजिस्ट्री की ना रकम लौटाई  

एग्रीमेंट के हिसाब से आरोपियों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से धीरे धीरे कर 25 जनवरी 2023 तक 9 लाख रुपये ले लिए, पैसा पहुँच जाने के बाब आशाराम गौतम ने जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो आरोपी टालते रहे, उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पहले तो टालते रहे फिर देने से इंकार कर दिया।

एक साल बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी तरफ  से रकम निकालने के बहुत प्रयास किये अब अब थक हारकर एक साल बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर आशाराम गौतम की शिकायत पर मोहना निवासी ताराचंद और मुरैना निवासी रामसेवक और उसकी पत्नी मीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है , एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि विवेचना के बाद जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी ।

[dgv_vimeo_video id=”901832316″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews