वाहन को कट मारकर भागे बदमाश, विरोध करने पर युवक को गोली मारी, पुलिस ने जब्त की कार और लोडिंग

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों के पीछा किया बदमाश पिक अप वाहन को रास्ते में छोड़कर कार में बैठकर भाग गए, पुलिस ने पीछा जारी रखा तो खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने कार भी छोड़ी और जंगल में भाग गए, पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है ।
Police Station Panihar Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले एक्टिव सवार युवक को कट मारा और जब बदमाशों के पीछा करने के लिए युवक का भाई गया तो बदमाशों ने उसपर गोली चला दी, जिससे वो घायल हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो वे कार और लोडिंग वाहन छोड़कर भाग गए, पुलिस ने बताया कि लोडिंग वाहन चोरी का है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पनिहार थाना क्षेत्र के मिर्धा गांव निवासी भूरा गुर्जर एक्टिवा से अपने बेटे के साथ जा रहे थे तभी तेज स्पीड़ में आ रही बोलेरो पिकअप MP33 G 0542 (लोडिंग वाहन) के चालक ने कट अचानक कट मार दिया। जब एक्टिवा सवार युवक ने विरोध किया तो आरोपी उससे गाली-गलौज कर भाग निकले। घटना होते ही युवक ने अपने भाई राघवेन्द्र सिंह गुर्जर को इसकी सूचना दी तो राघवेन्द्र अपने साथियों के साथ मिर्धा गांव पर बदमाशों के इंतजार करने लगा।

बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो चला दी गोली, एक घायल 

कुछ देर बाद बोलेरो सवार बदमाश वहां आते दिखाई दिए जिसे राघवेन्द्र ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली राघवेन्द्र के पैर में लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई , खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने बोलेरो को लखनपुरा पर छोड़ा और कार MP07 ZB 9260 में सवार हो गए। पुलिस भी लगातार बदमाशों के पीछे लगी तो बदमाश अपने वाहन को भंवरपुरा के जंगलों में ले गए और पुलिस भी बदमाशों के पीछे जंगल में लगी रही।

पुलिस से घिरा देख बदमाश कार और पिक अप छोड़कर भागे 

इसके बाद बदमाश मोहना होते हुए भागे तो पुलिस ने मोहना और सुभाषपुरा के बीच कार को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश कार को छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस पिकअप को पुलिस ने बरामद किया है, उसे बीती रात बदमाश शिवपुरी जिले से चोरी कर लाए है। जबकि कार मुरैना के राजू जाटव के नाम पर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1013540288″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews