विधायक बने शिक्षक, बाल सभा में बच्चों से लिया वादा- नहीं होंगे कभी नाराज   

विधायक बने शिक्षक, बाल सभा में बच्चों से लिया वादा- नहीं होंगे कभी नाराज   

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) आज शनिवार को एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक बने और उन्होंने बच्चों की बाल सभा (Bal Sabha) की क्लास ली। बातचीत में बच्चों ने बताया कि सुबह जल्दी उठते हैं, रोज स्कूल आते हैं। क्लास के दौरान विधायक ने बच्चों से वादा लिया कि वे कभी किसी से नाराज नहीं होंगे।

विधायक प्रवीण पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों का लगातार उन्नयन कर रहे हैं, वे निःशुल्क स्टेशनरी बैंक चला रहे हैं और शनिवार को किसी एक शासकीय विद्यालय में बाल सभा की क्लास भी ले रहे हैं। विधायक पाठक बच्चों से वन टू वन बात भी करते है और उनके माता पिता से फीडबैक भी लेते हैं।

ये भी पढ़ें – किसानों के लिए काम की खबर, फसलों का होगा पुनः सत्यापन, जारी हुए ये निर्देश

शनिवार को कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जीवाजीगंज पहुंचे, यहाँ उन्होंने बच्चों की बाल सभा की  क्लास ली। शासकीय विद्यालय के बच्चे बहुत अनुशासित दिखे, विधायक ने जब पूछा रोज सुबह जल्दी कौन उठता है, सभी ने हाथ ऊपर उठाया, विधायक ने पूछा रोज स्कूल कौन  कौन आता है पूरी क्लास ने हाथ ऊँचा कर दिया, विधायक ने कहा अटेंडेंस चेक करूँगा, बच्चे पूरे विश्वास से बोले जी सर।

ये भी पढ़ें – नही सुलझी विधायक के बेटे की मौत मिस्ट्री, आखिर किस दोस्त के लिए दी जान !

विधायक पाठक ने  बच्चों से उनकी आदतों और दिनचर्या के  बारे में बात करने के बाद  वादा लिया कि वे कभी किसी से नाराज नहीं होंगे , ना  छोटों  ना बड़ों से।  विधायक ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि वे हर शनिवार एक शासकीय विद्यालय में बाल सभा की क्लास लेते हैं और बच्चों के साथ नैतिक शिक्षा पर बात करते हैं  और उन्हें कहानियां, किस्से और संस्मरण सुनाते हैं जिससे बच्चों के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।

[dgv_vimeo_video id=”645508088″]

[dgv_vimeo_video id=”645509935″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews