एसपी ऑफिस के बाहर माँ बेटी ने छिड़का खुद पर पेट्रोल, मचा हडकंप, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

एसपी ऑफिस के बाहर माँ बेटी ने छिड़का खुद पर पेट्रोल, मचा हडकंप, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

Gwalior News : ग्वालियर में आज एसपी ऑफिस में उस समय हडकंप मच गया जब वहां पहुंची एक माँ और बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, पेट्रोल छिड़कने के बाद कुछ अनहोनी हो पाती उससे पहले ही एसपी ऑफिस परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक बड़ी घटना को रोक लिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहोड़ापुर निवासी सोनू पारदी नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। परिवार की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज किया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने लड़की को दस्तयाब यानि बरामद कर लिया था। उसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ था। तब से इस मामले में न्यायालय में पेशी में चल रही है।

दुष्कर्म पीड़िता की माँ के मुताबिक आरोपी सोनू  अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें धमकी देता है पीड़िता से  फर्जी शादी करने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहा  हैं। पीड़िता द्वारा इस मामले में थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बहोड़ापुर थाना पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही।

आरोपी की हरकत और पुलिस के असहयोग से दुखी होकर आज पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और दोनों ने ऑफिस के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। माँ ने कहा कि आरोपी परेशान कर रहे हैं और पुलिस सुन नहीं रही इससे तो मर जाना ही अच्छा है इसलिए पेट्रोल छिड़का,  लेकिन एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को आत्मदाह करने से रोक लिया।

घटना की जानकारी एसपी राजेश सिंह चंदेल के पास भी पहुंची उन्होंने दोनों को समझाया, उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए बहोड़ापुर थाना भेज दिया है । जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उनके हिसाब से करवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”832242512″]

[dgv_vimeo_video id=”832242799″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews