MP Board 10th Exam Result : ग्वालियर की बेटी सुदीक्षा कटारे का MP में तीसरा स्थान, IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा है सपना

MP Board 10th Exam Result : ग्वालियर की बेटी सुदीक्षा कटारे का MP में तीसरा स्थान, IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा है सपना

MP Board 10th Exam Result : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किये। परीक्षा की मैरिट लिस्ट में ग्वालियर की बेटी सुदीक्षा कटारे ने मैरिट में जगह बनाई है, सुदीक्षा को मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। सुदीक्षा PCM विषय के साथ अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएंगी और बड़े होकर सिविल सर्विसेस के जाकर देश की सेवा करना उनका सपना और लक्ष्य है। सुदीक्षा की उपलब्धि पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

ग्वालियर के किडीज कॉर्नर स्कूल की छात्रा सुदीक्षा कटारे को अच्छे परसेंटेज का भरोसा था लेकिन वो मैरिट में आ जाएँगी ये कल्पना उन्होंने नहीं की , लेकिन आज जब रिजल्ट आया तो उनकी और उनके परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, सुदीक्षा के पिता एनपी कटारे शिक्षक हैं वे किडीज कार्नर स्कूल में ही उप प्राचार्य है।

सुदीक्षा ने कहा कि मैंने पूरे साल पढ़ाई की है , उन्हें मैथ्स में 100 में से 99 नंबर मिले हैं, सुदीक्षा को कुल 98.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। सुदीक्षा ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई को कभी घंटों में बंधकर नहीं किया, वे टोपिक वाइस पढ़ती थी और टॉपिक  ख़त्म कर ही उठती थी।

सुदीक्षा की माँ ट्यूशन पढ़ाती हैं उन्होंने कहा कि मुझे काई बार रात को कहना पड़ता था कि देर बहुत हो गई सो जाओ, बाकि इसे पढ़ने के लिए भी टोकना नहीं पड़ा, खास बात ये है कि परीक्षा के दौरान भी ये घर के कामों में मेरा हाथ बटाती थी , इतना ही नहीं ये कई बार मेरे स्टूडेंट्स की ट्यूशन भी लेती है।

सुदीक्षा के पिता एनपी कटारे ने कहा कि उनके ऊपर स्कूल में शिक्षक और घर में पिता का दायित्व रहा है , उन्होंने कहा कि उन्हें सुदीक्षा के लिए कोई खास एफर्ट नहीं करना पड़ा, वो अपना काम खुद करती है, पहले पढ़ाई करती है फिर खाना आदि , उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी खास विषय को लेकर सुदीक्षा पर प्रेशर नहीं बनाया , हमारा पूरा परिवार बायोलोजी विषय वाला रहा है लेकिन सुदीक्षा को मैथ्स पसंद है।

हमें सुदीक्षा की इच्छा के अनुसार उसे मैथ्स के साथ जाने के लिए कहा है, सुदीक्षा से जब उनका फ्यूचर गोल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आगे चलकर उन्हें सिविल सर्विसेस परीक्षा पास करनी है और IAS बनकर देश की सेवा करनी है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews