MP Board Exam : लापरवाही की सजा, दो केंद्राध्यक्ष, दो सहायक केंद्राध्यक्ष व एक प्रभारी बीईओ निलंबित

suspended
MP Board Exam Gwalior News : माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही शासन ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बावजूद इसके कुछ अधिकारियों ने आदेश को हल्के में लिए और उसका पूरी तरह पालन नहीं किया जिसकी सजा उन्हें निलंबन के रूप में मिली है।

पांच शिक्षा अधिकारी निलंबित 

ग्वालियर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बरत रहे पांच अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है इनमें  दो केंद्राध्यक्ष, एक प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी व दो सहायक केंद्राध्यक्ष शामिल हैं । उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर यह कार्रवाई की है।

संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने लिया एक्शन 

संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने परीक्षा केन्द्र आइडियल पब्लिक हाईस्कूल ग्वालियर के केंद्राध्यक्ष मुकेश सक्सेना प्राचार्य शाउमावि कन्या मामा का बाजार को परीक्षा में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार शिवपुरी जिले के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोहरी मोतीलाल खंगार को परीक्षा में लापरवाही पर निलंबित किया गया है।
संभाग आयुक्त ने इनके अलावा दतिया जिले के परीक्षा केन्द्र शासकीय हाईस्कूल झुझारपुर के केंद्राध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, सहायक केंद्राध्यक्ष शाउमावि बरगाँव अरविंद कुमार यादव व दतिया जिले के ही परीक्षा केन्द्र शाउमावि क्र.-2 के सहायक केंद्राध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति को परीक्षा में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews