MP Congress : चुनाव से पहले कांग्रेस में नियुक्ति, इस नेता को बनाया ग्वालियर-चम्बल मीडिया प्रभारी

MP Congress : चुनाव से पहले कांग्रेस में नियुक्ति, इस नेता को बनाया ग्वालियर-चम्बल मीडिया प्रभारी

Appointment in Congress media department : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है, पार्टी का एक एक नेता कमर कसकर अभी से चुनाव मोड में है और दावा कर रहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आयेगी। पार्टी अपने सभी विभागों को मजबूत कर रही है।

ग्वालियर चम्बल संभाग में बढ़त बनाना चाहती है कांग्रेस 

कांग्रेस की निगाहें पिछली बार की तरह इस बार भी ग्वालियर चम्बल संभाग पर हैं, पिछली बार इस क्षेत्र से मिली बढ़त में कांग्रेस और इजाफा करना चाहती है, इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपने विश्वस्त लोगों को कमान सौंप रहे हैं, पार्टी ने आज एक महत्वपूर्ण नियुक्ति मीडिया विभाग में की है।

मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष को बनाया ग्वालियर चम्बल प्रभारी  

मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के हस्ताक्षर से पार्टी ने एक नियुक्ति पत्र जारी किया, इसमें प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष आर पी सिंह को ग्वालियर चम्बल संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है,  गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ग्वालियर चम्बल सम्भाग की 34 विधानसभा सीटों में से 26 पर कब्ज़ा किया था अब कांग्रेस इसे बढ़त के साथ दोहराना चाहती है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews