जीतू पटवारी का BJP पर हमला,बोले- मध्य प्रदेश का दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है

जीतू पटवारी ने कहा चुनाव से पहले लाडली बहनों को 3 हजार रुपए देने का वादा किया गया था, गेहूं 2700 रुपये और धान 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया गया था.. लेकिन यह सब मुद्दे धराशाई हो गए।
Jitu Patwari attacks BJP

Jitu Patwari attacks BJP : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि देश की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कभी “वक्फ बोर्ड” तो “कभी मंदिर-मस्जिद” के मुद्दों को हवा दी जा रही है, जबकि देशभक्त युवा मौजूदा समस्याओं और बेरोजगारी, मंहगाई पर बात करना चाहता है, उन्होंने आंकड़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है।

जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अरबों की संपत्ति मिलने के बावजूद तीन-तीन जांच एजेंसियां मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ सकी हैं। सौरभ शर्मा रूपी छोटी मछली का शिकार करने को बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, कांग्रेस अपने विपक्ष के दायित्व को निभा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की हठधर्मिता, भ्रष्टाचार, क्रूरता और वादाखिलाफी हावी है.चुनावों से पहले मोदी जी और भाजपा ने  पांच गारंटी दी थी एक भी वादा पूरा नहीं किया।

मीडिया से  विपक्ष के साथ आने की अपील 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में यह स्थिति है कि कलेक्टर, एसपी यहां तक की थाना प्रभारी भी बिना सरकार से सौदेबाजी के पोस्टिंग नहीं ले पा रहे हैं, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं यदि सही जाँच हो जाये तो सभी सलाखों के पीछे होंगे, हालत बाद दे बदतर हो गए है, पत्रकारों पर हमले हो रहे है पत्रकारों को थाने में बैठना पड़ा , भाजपा के कार्यलय गए उनके प्रवक्ता को धरने में बैठना पड़ा मुख्यमंत्री को भी हस्तक्षेप करना पड़ा, आपकी ताकत कलम की ताकत है आप हमारा साथ दें तो हम मिलकर इस सरकार को बेनकाब करेंगे।

BJP कुछ कहती है आंकड़े कुछ कहते हैं 

मध्य प्रदेश के बेरोजगारी के आंकड़े आये हैं उधर इन्वेस्टर मीट की वाहवाही लूटी जा रही है लेकिन आंकड़े ये बोलते हैं ये सब झूठ बोल रहे हैं, आज हालत ये है कि मध्यप्रदेश आज दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है,  हमारे  विधायक ने बलात्कार पर प्रश्न विधानसभा में पूछा तो सरकार ने जवाब दिया कि हर 20 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार हो रहा है, तो ये सरकार एक आंकड़े हैं हमारे नहीं तो युवाओं को आकांक्षी युवा कहना महत्वकांक्षी योजनायें पर भाषण देना कितना सही है जनता जानती है।

गद्दार 400 साल पुरानी कब्रों की बात करते हैं 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा देश में महंगाई बेरोजगारी, महिलाओं के प्रति अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार लोगों को चार-पांच सदी पुरानई कब्रें खोदी जा रही है वो आज के पाप को छिपाने के लिए खोदी जा रही हैं, इन मामलों में उलझा कर उनका ध्यान भटका रही है जो भारत के साथ गद्दारी करना चाहते है वो 400 साल पुरानी कब्र की बात करते हैं  जो अच्छा देशभक्त है वो भविष्य की बात करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1070777155″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews